डॉ. राज शेखर (आई.ए.एस) I Dr.Raj Shekhar (IAS)
कर्नाटक के गुलबर्गा से ताल्लुक़ रखने वाले डॉक्टर राज शेखर 2004 बैच के IAS ऑफ़िसर हैं।
पेशे से डॉक्टर होने के बावजूद इन्होंने बड़ी संख्या में लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने हेतु आई.ए.एस बनने का सपना देखा और अपनी कठिन मेहनत एवं अथक प्रयास से उसे प्राप्त भी किया।
IAS में उत्तर प्रदेश cadre मिलने के बाद पिछले डेढ़ दशक से उत्तर प्रदेश के दस जनपदों में बतौर ज़िलाधिकारी सेवा देने वाले डॉक्टर राज शेखर अपने उम्दा प्रशासनिक कौशल हेतु आम जन मानस में ख़ासा लोकप्रिय हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम का महा निदेशक पद हो या कानपुर मण्डल का आयुक्त पद, इन सभी पदों पर अपनी नवीन प्रणाली, ऊर्जामयी नेतृत्व एवं कुशल प्रबंधन से बेहतर परिणाम प्राप्त करने हेतु डॉक्टर राज शेखर सदैव प्रतिबद्ध दिखायी दिए हैं।
प्रयागराज में महाकुंभ, लखनऊ में लखनऊ महोत्सव और बस्ती में बस्ती महोत्सव जैसे कार्यक्रमों का नवीन ढंग से दिव्य आयोजन कर डॉक्टर राज शेखर ने अपनी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कौशल प्रबंधन क्षमता का उम्दा ढंग से परिचय दिया है।
हमारे ख़ास शो ‘The Musafir Kissonwala Studio with Vijit Singh’ में जानिए डॉ. राज शेखर (आई.ए.एस) के जीवन से जुड़े कुछ रोचक क़िस्सों के बारे में।